सुगंधा मिस फ्रेशर, मन्नत चुनीं मिस पर्सनेलिटी
पद्मावती नर्सिंग काॅलेज में फ्रेशर पार्टी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग नाहन में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुगंधा को मिस फ्रेशर और मन्नत को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। प्रीतिका को सुंदर पोषाक के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अध्यक्ष अनिल जैन, सचिन जैन व कॉलेज की प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस ने द्वीप प्रज्वलित कर की।
इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नर्सिंग की नई छात्राओं ने सबसे पहले अपना परिचय दिया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
छात्राओं ने शिव तांडव नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। तृतीय वर्ष की छात्राओं ने पंजाबी नृत्य की आकर्षित प्रस्तुति दी। जबकि द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने सिरमौर लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों को भी झूमने पर मजबूर किया।
इस मौके पर अनिल जैन ने सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और भविष्य में निरंतर आगे बढ़ाने की सलाह दी।
माता पद्मावती नर्सिग कालेज नाहन में फ्रेशर पार्टी के दौरान चुने गए मिस फ्रेशर, मिस पर्सेनेलिटी