फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कल्याण सिंह को मिस्टर और मीनाक्षी चुनी मिस पर्सनेलिटी

विज्ञापन
डीएड कॉलेज नाहन में फ्रेशर पार्टी के दौरान मंच संचालन करती संगीता जायसवाल व इंदुबाला। संवाद
विज्ञापन
सचित्र(केवल हमारे पास)
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। आस्था सोसायटी नाहन के सभागार में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें डीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को फ्रेशर पार्टी दी। कार्यक्रम के दौरान डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य रूचि कोटिया मुख्यातिथि व आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी विशिष्ट अतिथि रही।

इस मौके पर मॉडलिंग, गायन, प्रश्नोत्तरी, टेलेंट राउंड समेत कई तरह की मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनके जरिये जहां विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आई, वहीं दोनों वर्ष के विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन भी हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान शिक्षक कर्मचंद, मोनिका शर्मा व मोमिना ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की, जबकि मंच का संचालन संगीता जायसवाल और इंदुबाला ने सुंदर ढंग से निभाया।

अंत में नवोदित विद्यार्थियों को मिस्टर व मिस फ्रेशर, मिस्टर और मिस पर्सनेलिटी, चारमिंग के खिताब से भी नवाजा गया। इनमें कल्याण सिंह को मिस्टर पर्सनेलिटी और मीनाक्षी को मिस पर्सनेलिटी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


वैभव को मिस्टर हैंडसम और शिविका राजपूत को मिस चारमिंग, कमल देव को मिस्टर फ्रेशर और आरती को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम के दौरान गजबन मैं चली.., चिट्टे सूट ते.., और नाटी सिरमौरो वालिये पर..., विद्यार्थियों ने नृत्य करके खूब धूम मचाई। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर की मैनेजर अर्चना सैनी समेत स्टॉफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

डीएड कॉलेज नाहन में फ्रेशर पार्टी के दौरान मंच संचालन करती संगीता जायसवाल व इंदुबाला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें