फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में महिलाओं को फ्री ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। यूको आरसेटी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिकी मजबूत करने की दिशा में पहल करने जा रहा है। जिले की युवतियों और महिलाओं के हुनर को तराशकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यूको आरसेटी की ओर से 7 सितंबर से मुफ्त ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग कोर्स शुरू किया जा रहा है।
संकाय सदस्य तानिया भाटिया ने बताया कि 35 दिनों का प्रशिक्षण शिविर महिलाओं के लिए नए अवसर खोलेगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा। प्रशिक्षण की खासियत यह है कि यह राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद से प्रमाणित है। कोर्स पूरा होने पर मिलने वाला सरकारी प्रमाणपत्र महिलाओं के लिए स्वरोजगार शुरू करने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रमाणपत्र के आधार पर प्रतिभागी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) या अन्य सरकारी योजनाओं के तहत अपना ब्यूटी पार्लर या बुटीक खोलने के लिए बैंक से कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर सकेंगी। तानिया भाटिया ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संस्थान परिसर में मुफ्त रहने और भोजन की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें