फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में आरडी कलेक्शन और मैच्योरिटी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में आरडी कलेक्शन एवं मैच्योरिटी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार बने कई लोगों ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक को सौंपी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अंकित चौहान, मोहन लाल, देवेंद्र सिंह और मृत्युंजय मंडल ने आरोप लगाया कि दिव्यांश प्रीसियस स्टोन्स एंड मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर ददाहू तहसील के ढांग गांव निवासी प्रेम सिंह रोजाना नाहन में उनसे आरडी का पैसा इकट्ठा करता था। शुरुआती साल पूरा होने के बाद उन्हें आरडी मैच्योरिटी के पैसे समय पर मिल गए। लिहाजा सभी लाभार्थियों ने अगले साल के लिए किस्तें भरना जारी रखीं, लेकिन इस बार उनकी आरडी मैच्योर होने के बावजूद उनको पैसा नहीं मिला।
इसको लेकर जब उन्होंने पैसा एकत्र करने वाले व्यक्ति से बात की तो कहा गया कि कथित कंपनी के कई डायरेक्टर हैं। इनके बीच मतभेद होने के कारण मैच्योरिटी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का आरोप है कि कंपनी में सबकुछ ठीक न होेने की जानकारी उनसे समय पर साझा नहीं की गई। इसके बाद भी आरडी का पैसा एकत्र करते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरोपी उन्हें झांसा दे रहा है। राशि एकत्र करने वाले व्यक्ति के पास उनका 9.13 लाख रुपये जमा है, जिसे नहीं लौटाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। थाना प्रभारी को इसकी जांच के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें