फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोगटाली में कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

विज्ञापन
राजगढ़-नौहराधार मार्ग पर छोगटाली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़-नौहराधार सड़क पर छोगटाली के समीप कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार सुबह 6:30 बजे के आसपास हुआ। मारुति आल्टो कार (एचपी 03 सी 8801) नौहराधार से राजगढ़ की ओर आ रही थी। छोगटाली मंदिर के समीप चट्टान गिरने से तंग हुई सड़क पर वाहन निकालते समय चालक रविपाल नियंत्रण खो बैठा। कार 60 फीट नीचे टाली संपर्क मार्ग पर जा पहुंची।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में कार मालिक नारायण दत्त, पत्नी शकुंतला देवी, पुत्री अंजना और भतीजा रविपाल सभी निवासी थनगा, राजगढ़ घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। यहां पर गंभीर हालते के चलते रविपाल और शकुंतला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद सोलन अस्पताल रेफर किया गया। पूर्व जिला परिषद सदस्य शकुंतला प्रकाश ने अस्पताल जाकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा।
तहसीलदार राजगढ़ कपिल तोमर ने सड़क दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को 15 हजार रुपये की फौरी सहायता राशि प्रशासन की ओर से प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र वर्मा ने बताया कि तंग सड़क को ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें