फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को चार दिन का पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू करते हुए उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें