forest team fine to tractor owner 18500 rupees fine in illegale minning in manpur devda
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन विभागीय टीम ने अवैध खननकारियों पर कार्रवाई की है। मानपुर देवड़ा में अवैध खनन करते पकड़े ट्रैक्टर को जब्त कर 18,500 रुपये का जुर्माना राशि वसूली है।
वन विभाग भगानी रेंज के आरओ मामराज ने बताया कि बीओ सुरेश कुमार के नेतृत्व में वन रक्षक प्रवीण कुमार, वन कर्मी मदन सिंह की टीम ने गश्त के दौरान यमुना नदी मार्ग से लगते मानपुर देवड़ा के नजदीक वन भूमि पर अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर पकड़ा जो अवैध खनिज पदार्थ को उठा रहा था। कोई दस्तावेज खनन सामग्री के बारे में नहीं होने पर 18,500 रुपये जुर्माना किया गया। डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने पुष्टि की है।
.