पांवटा वन टीम ने मतरालियों में अवैध खनन करते पकड़ा ट्रेक्टर- स्त्रोत: विभागीय सूत्र
अवैध खनन करते पकड़े तीन ट्रैक्टर संचालकों पर 50,540 जुर्माना
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा वन टीम ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर संचालकों से 50,540 रुपये जुर्माना वसूला।
मतरालियों में कार्रवाई के दौरान वन खंड अधिकारी पांवटा सुमंत कुमार, वन रक्षक रणवीर सिंह और वन कर्मी कीर्तन पाल की टीम शामिल रही।
डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य रॉज ने मामले की पुष्टि की है।
संवाद