फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एक सप्ताह में बुलाएं वन अधिकार मामलों की जिला स्तरीय समिति की बैठक

विज्ञापन
उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन देने जाते सिरमौर वन अ​धिकार मंच के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
सिरमौर वन अधिकार मंच ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग
विज्ञापन


बैठक न बुलाने की सूरत में मंच सदस्यों ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर वन अधिकार मंच का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने वन अधिकार मामलों की जिला स्तरीय समिति की बैठक न होने पर ज्ञापन सौंपा। मंच ने एक सप्ताह के भीतर जिला स्तरीय समिति की बैठक करने का आग्रह किया गया। साथ ही बैठक न होने की सूरत में धरना प्रदर्शन करने का भी चेतावनी दी।

सिरमौर वन अधिकार मंच के संयोजक धनीराम शर्मा ने बताया कि लंबे अरसे से जिला स्तरीय समिति की बैठक नहीं हुई है। इसके चलते जिला सिरमौर में सभी 117 दावे लंबित पड़े हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन अधिकार कानून को लागू करने के लिए कैलेंडर भी जारी किया है। बावजूद इसके सभी दावे लंबित पड़े हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर जिला समिति की बैठक नहीं होती है तो सिरमौर वन अधिकार मंच की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच के सह-संयोजक गुलाब सिंह ने बताया कि 2023 के बाद समिति की बैठक नहीं हुई है। इसके चलते बड़ी संख्या में दावे लंबित पड़े हैं। उपायुक्त से मिलकर मांग की गई है कि वन अधिकार 2006 कानून को गंभीरता के साथ लागू किया जाए, साथ ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर नेत्र सिंह, धर्म सिंह, लियाकत अली, सैफ मुलक, राम भारद्वाज, सीता राम व रतिराम आदि मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें