फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर के 25 विद्यालयों को वितरित कीं फुटबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-सांसद सुरेश कश्यप ने जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया वितरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में शुक्रवार को फीफा के सहयोग से भारत सरकार की फुटबाल फॉर स्कूल योजना के अंतर्गत 25 विद्यालयों में फुटबाल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सांसद सुरेश कश्यप रहे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग नाहन की ओर से प्रीतिका गुरुंग, खेल प्रभारी उच्च शिक्षा नाहन और वीर सिंह, खेल प्रभारी एलीमेंट्री एजुकेशन नाहन भी उपस्थित थे।
सांसद ने विद्यार्थियों को खेल के महत्व उनकी विशेषताओं और जीवन व समाज में उनकी उपयोगिता आदि के बारे में बताया। उन्होंने सिरमौर जिले के उन खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों की उपलब्धियों पर चर्चा की और कहा कि उनकी ये उपलब्धियां सभी के लिए प्रेरणादायी हो सकती हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जेपी बलोदी ने सभी आगंतुकों का औपचारिक स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों में फुटबाल और अन्य खेलों के प्रति जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से देश के विभिन्न विद्यालयों में चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत देश के डेढ़ लाख विद्यालयों में लगभग दस लाख फुटबाल वितरित करने की योजना है। इस वितरण के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालयों को नोडल संस्थान के तौर पर चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

इसके पश्चात नाहन क्षेत्र के 25 विद्यालयों से आए अध्यापकों और विद्यार्थियों को सांसद सुरेश कश्यप ने फुटबाल वितरित किया। सांसद ने विद्यार्थियों के बीच एक मैत्री फुटबाल मैच का भी उद्घाटन किया।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें