फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, 45 नमूने जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाहन में 12 नमूने लिए, दूध, मावा और मिठाइयों की गुणवत्ता पर विभाग की पैनी नजर
विज्ञापन


-पांवटा और कालाअंब में विशेष अभियान, दो सप्ताह से बाजारों में लगातार दबिश

-हरियाणा से पहुंचने वाले खाद्य उत्पादों की भी निगरानी, ददाहू समेत अन्य बाजारों में भी होगी जांच

चंद्र ठाकुर
नाहन (सिरमौर)। दिवाली के त्योहार पर मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सिरमौर में शिकंजा कस दिया है। पिछले दो सप्ताह से जारी विशेष अभियान के तहत विभाग की खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप की टीम नाहन, पांवटा साहिब और कालाअंब के बाजारों में दबिश देकर खाद्य पदार्थों के नमूने ले रही हैं।
अब तक जिलेभर से करीब 45 कानूनी और सर्वे नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। इनमें अकेले नाहन बाजार से लिए गए 12 नमूने शामिल हैं। त्योहारी सीजन में मिठाइयों, दूध, मावे और इनसे तैयार होने वाले खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए विभाग ने खासतौर पर दुग्ध उत्पादों और मिठाइयों को निगरानी के दायरे में रखा है।
विज्ञापन

नाहन, पांवटा साहिब और कालाअंब में पड़ोसी राज्य हरियाणा से भी बड़ी मात्रा में दूध, मावा और अन्य खाद्य सामग्री पहुंचती है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले उत्पादों की गुणवत्ता भी जांची जा रही है। विभाग की कार्रवाई केवल दुकानों के निरीक्षण तक सीमित नहीं है। खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी प्रयोगशाला में जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट में मिलावट या निर्धारित मानकों की अनदेखी सामने आने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही दुकानदारों को खाद्य सामग्री साफ-सुथरे ढंग से रखने और गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अरुण चौहान ने बताया कि दिवाली और अन्य त्योहारों को देखते हुए बाजारों में नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक करीब 45 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। दूध से बने उत्पादों और मिठाइयों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जा रही है। जिले के अन्य बाजारों में भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध करवाने को कहा।
विज्ञापन


इनसेट
खरीदारी के समय बरतें सतर्कता
सहायक आयुक्त ने उपभोक्ताओं से भी खरीदारी के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने खुले में रखी और बासी मिठाइयां खरीदने से बचने और पैकेट बंद खाद्य सामग्री को प्राथमिकता देने की सलाह दी। दूध और मावे से बने उत्पाद खरीदते समय उनकी ताजगी और गुणवत्ता का ध्यान रखें। त्योहार के दौरान जलेबी जैसे ताजा तैयार खाद्य उत्पाद खरीदने को प्राथमिकता दें। संवाद-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें