नाहन में डेंगू को लेकर नगर परिषद ने शुरू किया फॉगिंग का कार्य
शहर के अमरपुर मोहल्ला से सामने आए थे सबसे अधिक डेंगू के मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में लगातार सामने आ रहे डेंगू के मामलों को लेकर उपायुक्त सिरमौर की ओर से कड़ा संज्ञान लिया गया जिसके बाद नगर परिषद नाहन की ओर से शहर में फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।
बता दें कि शहर के अमरपुर मोहल्ला में सबसे अधिक डेंगू के मामले सामने आए थे। इसके बाद नगर परिषद की ओर से यहां से फॉगिंग का कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में नगर परिषद की ओर से फॉगिंग का कार्य पुरा किया जाएगा।
नगर परिषद नाहन के सफाई निरीक्षक सुलेमान ने बताया कि अमरपुर मोहल्ला में लगातार बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा के निर्देशों के बाद फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र में नगर परिषद के कर्मचारी लगातार फाॅगिंग के साथ-साथ लोगों को डेंगू से बचाव के बारे जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य हिस्सों में भी फॉगिंग का कार्य जल्द होगा।