फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नौहराधार में फूलों की खेती बनी किसानों की पहली पसंद, नकदी फसलों से बढ़ी आमदनी

विज्ञापन
नौहराधार क्षेत्र में खेतों में तैयार किए गए फूल। संवाद
विज्ञापन
आलू, मटर और लहसुन की जगह बबूना व सर्प फूल की खेती की ओर बढ़ा रुझान
विज्ञापन

दो-तीन माह में तैयार होने वाली फसलों से साल में दो से तीन बार हो रही कमाई
संवाद समाचार एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार क्षेत्र, जो कभी आलू, मटर और लहसुन की खेती के लिए जाना जाता था, वहां अब किसानों का रुझान तेजी से फूलों और अन्य नकदी फसलों की ओर बढ़ रहा है। फसलों में लगातार बीमारियां लगने, महंगे बीज और उचित दाम नहीं मिलने के कारण किसान पारंपरिक खेती छोड़कर कम समय में अधिक लाभ देने वाली फसलों को अपना रहे हैं।

क्षेत्र में इन दिनों बबूना और सर्प फूल की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है। किसानों का कहना है कि इन फसलों की खेती अपेक्षाकृत आसान है और परिवार के सभी सदस्य इसमें सहयोग कर सकते हैं। बाजार में भी इनकी अच्छी मांग है। बबूना फूल 50 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम और सर्प फूल 400 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। नौहराधार से प्रतिदिन फूलों की खेप दिल्ली मंडी भेजी जा रही है।
विज्ञापन

किसान शंकर चौहान, कमल चौहान, हरमेश, प्रकाश चंद, अनिल और संजय ने बताया कि फूलों के अलावा मूली और हरा धनिया जैसी सब्जियों की खेती से भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। ये फसलें मात्र दो से तीन माह में तैयार हो जाती हैं, जिससे किसान साल में दो से तीन बार उत्पादन लेकर बेहतर आमदनी अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार लहसुन की फसल तैयार होने में करीब नौ माह और आलू की फसल में छह माह का समय लगता है। इस दौरान यदि फसल में बीमारी लग जाए तो पूरी मेहनत और लागत बर्बाद हो जाती है। ऐसे में कम अवधि में तैयार होने वाली नकदी फसलें किसानों के लिए अधिक लाभकारी साबित हो रही हैं। किसानों का कहना है कि खेती के इस बदलाव से उनकी आर्थिक स्थिति भी लगातार मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें