फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शंकर विद्या निकेतन स्कूल सराहां के पांच विद्यार्थियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
सराहां के शंकर विद्या निकेतन स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करते विक्रमादित
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। शंकर विद्या निकेतन पब्लिक हाई स्कूल सराहां के विद्यार्थियों को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की ओर से राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कृत होने वालों में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों में एक छात्रा और चार छात्र सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य और स्काउट एंड गाइड के प्रभारी शामिल हैं।

शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रिया शर्मा, सानिध्य भारद्वाज, रोहन तोमर, रिदम भंडारी, दिव्यांश भंडारी और प्रधानाचार्य डॉ. रागिनी भटनागर, स्काउट इंचार्ज संजय शर्मा, गाइड लीडर सविता शर्मा को यह पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन


स्काउट एंड गाइड की ओर से राज्यपाल राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाला यह सिरमौर का एकमात्र विद्यालय है। राज्यपाल राज्य पुरस्कार से सम्मानित विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी के हर क्षेत्र में सीधा पांच प्रतिशत का लाभ भी हासिल होगा।
विज्ञापन


विद्यालय के अध्यक्ष महेंद्र पाल नेहरू, विद्यालय की सलाहकार सुनंदा आर्या, स्वास्थ्य शिक्षक अनन्या पाठक, संजना शर्मा ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें