फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंदगढ़ मोहल्ला में आगजनी से पांच गाड़ियां जलीं

Fri, 22 Apr 2016 07:15 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
कार जली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। थाना क्षेत्र नाहन के तहत शुक्रवार सुबह गोबिंदगढ़ मोहल्ला में कूड़ेदान से आग लगने के कारण पांच छोटी गाड़ियां जलकर राख हो गई। आगजनी की इस घटना में जली सभी गाड़ियां गोबिंदगढ़ निवासी गुरमीत सिंह व दारा कबाड़ी की बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने गाड़ी मालिक के कहने पर मामला दर्ज नहीं किया लेकिन इस घटना से गाड़ी मालिक को भारी का नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन


उधर, अमर शहीद भगत सिंह संस्था नाहन ने आगजनी की इस घटना को लेकर नगर परिषद के ऊपर सवाल खड़े किए हैं। संस्था के अध्यक्ष राम सिंह सहित सदस्य प्रीतपाल सिंह, पीयूष, चंदन, मोती, बाबी, गुरसेवक सिंह, अनिल भटनागर, मोहित व रोहित आदि ने बताया कि मोहल्ला गोबिंद गढ़ में शुक्रवार तड़के परिषद की वजह से ही आग लगी थी।

उन्होंने कहा कि नप के कर्मचारी कूड़ेदान में आग लगाकर कूड़ा जलाते हैं जिस कारण आग कूड़ेदान से फैल गई थी। नप कर्मचारियों को आदेश जारी किए जाएं कि कूड़ेदान के भीतर कूड़ा न जलाया जाए। अन्यथा आगजनी की ऐसी घटना कहीं भी हो सकती है। संस्था के सदस्यों ने नप अध्यक्षा एवं नप के कार्यकारी अधिकारी से आग्रह किया कि कर्मचारियों को कूड़ेदान के भीतर कूड़ा न जलाने के निर्देश दें। इसके बावजूद जो कर्मचारी ऐसा करता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें