फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 5 करोड़ से बनेगा डिग्री कॉलेज रोनहाट का भवन

विज्ञापन
शिलाई के रोनहाट में लोगों को संबोधित करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

5 करोड़ से बनेगा डिग्री कॉलेज रोनहाट का भवन

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया भूमि पूजन

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। डिग्री काॅलेज रोनहाट का भवन पांच करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। सोमवार को उद्योग एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने रोनहाट में इसका भूमि पूजन किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में कांग्रेस कार्यकाल में ही इस डिग्री कॉलेज को खोला गया था लेकिन अभी तक इस कॉलेज का अपना भवन नहीं है। यह कॉलेज निजी भवन में संचालित किया जा रहा है, जहां 120 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस कॉलेज के खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों विशेषकर लड़कियों को शिक्षा घरद्वार पर मिल रही है।
विज्ञापन

कॉलेज न होने की वजह से क्षेत्र की बेटियां कॉलेज स्तर की शिक्षा लेने के लिए बाहर नहीं जा पा रही थीं, जिससे उनकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा था।

हर्षवर्धन चौहान ने डिग्री कॉलेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि इस कॉलेज में दो प्राध्यापकों की नियुक्तियां करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज की अन्य जरूरी आवश्यकताओं को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज पुस्तकालय में पुस्तकों के क्रय के लिए ऐच्छिक निधि से 25,000 रुपये देने की घोषणा की।

...

कांग्रेस के राज में हो रहा शिलाई का विकास

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई क्षेत्र में सभी विकास कार्य कांग्रेस के कार्यकाल में ही संभव हुए हैं। इसी क्रम में 52 करोड़ रुपये की तीन सड़कें स्वीकृत हुई हैं, जिन पर कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र में जलशक्ति विभाग की बहुत सी योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिन पर कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार 4.50 करोड़ रुपये ठोंठा-जाखल में पेयजल योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये की लागत से जरवा से कुलाह सड़क, लानी बोरड से खलांडो सड़क, रास्त मानन चुनैती सड़क निर्माण के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए।

शिलाई के रोनहाट में लोगों को संबोधित करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें