फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आतिशबाजी से चौगान मैदान में सूखे पेड़ में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में सूखे पेड़ में वीरवार शाम को आतिशबाजी से आग लग गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने पेड़ में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नाहन के चौगान मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर आतिशबाजी की गई। अचानक सूख पेड़ ने आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण सूखा पेड़ सुलगने लगा और आग फैलने लगी। दमकल कर्मियों को तेज हवा के कारण आग बुझाने में थोड़ी परेशानी हुई। दमकल विभाग की टीम में चंद्रवीर, रामदयाल, निरंजन, परमेंद्र, चालक दीपेश मौजूद रहे। दमकल अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सूखे पेड़ में आग लगने की सूचना मिली थी, टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें