फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: घर-गोशाला में लगी आग<bha>;</bha> गाय और बछड़ा जले, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
राजगढ़ की जदोल टपरोली पंचायत के टपरोली गांव में आग की लपटों में समाया मकान व गौशाला। स्रोत: ग्र
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत जदोल टपरोली के टपरोली गांव में मंगलवार देर रात को आग ने ऐसा तांडव मचाया कि पलभर में एक परिवार के सिर से छत छिन गई। भीषण अग्निकांड में एक मंजिला मकान और गोशाला जलकर राख हो गए। इस हादसे में गोशाला के भीतर बंधी एक गाय और एक बछड़ा भी जिंदा जल गए। प्रशासन ने प्राथमिक आकलन में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जब गांव सो रहा था, तभी विनय कुमार पुत्र बलदेव सिंह के मकान में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस मकान में सुनीता, सुखदेव और राजेश बतौर किरायेदार रह रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। रिहायशी मकान के दो कमरे, रसोई और साथ लगती गोशाला पूरी तरह जलकर मलबे में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


बाक्स

बेजुबानों की तड़पकर मौत

हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू गोशाला में मूक पशुओं की मौत रहा। गोशाला में एक गाय और एक बछड़ा आग की लपटों के बीच से बाहर नहीं निकल पाए और उनकी तड़प-तड़प कर जान चली गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था।

नायब तहसीलदार नौरी प्रकाश पांटा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया है। फील्ड स्टाफ की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवार के लिए राहत प्रकरण तैयार किया जा रहा है, ताकि उन्हें जल्द आर्थिक सहायता मिल सके।
विज्ञापन


पूर्व जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गरीब परिवार और किरायेदारों के पास अब कुछ नहीं बचा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मकान मालिक और प्रभावित किरायेदारों को तुरंत फौरी राहत और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें