नाहन में नीलकंठ सर्विस स्टेशन के समीप जंगल में आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के साथ नीलकंठ सर्विस स्टेशन के समीप जंगल में वीरवार को अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया।
यहां जंगल झाड़ी में आग लगने से राजकुमार की गोशाला के बाहर गोबर और सूखी लकड़ियां जल गईं। तकरीबन 5,000 रुपये का नुकसान हुआ। दमकल विभाग के प्रभारी रामकुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायरमैन जोगेंद्र सिंह, प्रेम सिंह और चालक राजेश पराशर फायर टेंडर लेकर रवाना हुए। उन्होंने बताया कि राजकुमार की गोशाला और सुअर के बाड़े को बचा लिया है। विभाग ने यहां दो लाख रुपये की संपति बचा ली।