विजिलेंस की जांच के बाद हुई कार्रवाई, चयन करने वाला पैनल भी जांच के दायरे में
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना नाहन में फर्जी डिप्लोमा के आधार पर कला अध्यापक की नौकरी प्राप्त करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर विजिलेंस की जांच के बाद दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी को चयन करने वाले पैनल को भी जांच के दायरे में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैचवाइज आधार पर एक कला अध्यापक के संबंधित डिप्लोमा को पास किए बिना ही उसे पोस्टिंग दे दी गई। इसके बाद मामला विजिलेंस के पास पहुंचा और विजिलेंस की टीम ने जांच की तो पाया कि डिप्लोमा फर्जी है। अब डिप्लोमा फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस थाना नाहन में एफआईआर दर्ज हुई है।
बताया जा रहा है कि मामले में आरोपी शिक्षक को चयन करने वाले पैनल को भी जांच में शामिल किया गया है। अब पुलिस अपने स्तर पर जांच करेगी। जांच के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला करीब दो वर्ष पूर्व का है। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को पद से हटा दिया गया था। विजिलेंस की जांच में अब डिप्लोमा फर्जी पाए जाने के बाद मामला दर्ज हुआ हैै। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि विजिलेंस की जांच में फर्जी डिप्लोमा पाए जाने के बाद पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। संवाद