फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विरेंद्र अत्री बने जिला सिरमौर आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी महासंघ प्रधान

विज्ञापन
जिला सिरमौर आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी महासंघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी। स्रोत: महासंघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।
नई कार्यकारिणी में विरेंद्र अत्री को प्रधान, योगेश तोमर को वरिष्ठ उपप्रधान, रीना एवं अनुप्रिया को उपप्रधान, ज्ञान सिंह को सचिव, वेद प्रकाश एवं सच्चिदानंद को संयुक्त सचिव, दीपक को कोषाध्यक्ष, सतीश शर्मा को सलाहकार तथा सुरेंद्र सिंह को लेखा परीक्षक चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा आयुर्वेदिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। बैठक में मौजूद सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें