फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भार मुक्ति प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे किसान, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर में प्रशासनिक गतिरोध:
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के किसानों में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। पटवारी-कानूनगो संघ की कथित मांगों और कार्य बहिष्कार के चलते किसानों को भार मुक्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे कृषि ऋण और भूमि संबंधी तमाम महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़ गए हैं।

हिमाचल किसान सभा के जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने प्रेस वार्ता के दौरान प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी यूनियन के मांग पत्र का हवाला देकर जनता के काम रोकना न्यायसंगत नहीं है। ठाकुर ने सवाल उठाया कि यदि सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों के लिए आम जनता के अधिकारों का हनन करेंगे, तो किसान अपनी गुहार लेकर कहां जाएं..?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र न मिलने के कारण किसान न तो बैंकों से फसल ऋण ले पा रहे हैं और न ही अन्य राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं को पूरा कर पा रहे हैं। पहले से ही आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे किसानों के लिए यह प्रशासनिक उदासीनता कोढ़ में खाज.., का काम कर रही है।
विज्ञापन


किसान सभा ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही भार मुक्ति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया सुचारू नहीं की गई, तो संगठन व्यापक जन-आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होगा। इस दौरान सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार, धनीराम शर्मा और नाहन किसान सभा के अध्यक्ष जगदीश पुंडीर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें