सचित्र(केवल हमारे पास-उचित स्थान प्रदान करें
शिवानी गुप्ता ने सुंदर ढंग से निभाया मंच का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आस्था वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित डीएड कॉलेज नाहन में शुक्रवार को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल आयोजित की गई। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नवोदित विद्यार्थियों को पहले बैज पहनाया और फिर मुंह मीठा कर उनका समारोह स्थल में पहुंचने पर स्वागत किया।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंच का संचालन शिवानी गुप्ता ने सुंदर ढंग से निभाया। जबकि डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य रूचि कोटिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अर्चना सैनी, किरण और सोनिका ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
इसके बाद प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की मॉडलिंग, गुब्बारा, सवाल-जवाब समेत अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के आधार पर शुभम को मिस्टर फ्रेशर व संगीता जैस्सी को मिसेज फ्रेशर चुना गया। जबकि निखिल कौशल को मिस्टर पर्सनेलिटी और प्रिया को मिस पर्सनेलिटी के खिताब से नवाजा गया। प्राची ठाकुर को मिस चारमिंग का खिताब दिया गया।
इस अवसर पर आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, शिक्षक कर्मचंद, मोनिका शर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
संवाद
डीएड कॉलेज नाहन में फ्रेशर पार्टी के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद