फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कन्या स्कूल नाहन में लगाई जा रही अतिरिक्त कक्षाएं

विज्ञापन
कन्या स्कूल नाहन में अतिरिक्त कक्षा के संचालन के दौरान पढ़ाई करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

पहल : कन्या स्कूल नाहन में लगाई जा रहीं अतिरिक्त कक्षाएं
कठिन विषयों को पढ़ाने के लिए स्कूल ने उठाया जरूरी कदम
पढ़ाया जा रहा गणित, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में छात्राओं की अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
ये कक्षाएं शिक्षा विभाग के उन आदेशों से हटकर हैं जो मानसून में स्कूल बंद रहने के कारण अतिरिक्त पढ़ाई के लिए दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधन बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए अगस्त माह से ही अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर कठिन विषयों की पढ़ाई करवा रहा है।
यह कक्षाएं रोजाना सुबह 8:45 से 9:35 तक लगाई जा रही हैं। खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाॅ. आशिमा राघव के नेतृत्व में 10वीं और 12वीं की छात्राओं को गणित, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान व भौतिक विज्ञान की अतिरिक्त पढ़ाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन

स्कूल में कार्यरत शिक्षक बाल किशन पुंडीर, योजना मेहत्ता, सीमा, कमल जावेद, निर्मल वर्मा रोजाना स्कूल जल्दी आकर छात्राओं को अपने-अपने विषय की पढ़ाई करवा रहे हैं।
-
छात्राओं की भलाई के लिए उठाया कदम
स्कूल प्रशासन ने कठिन विषयों में छात्राओं को पेपर देते समय मुश्किल न हो इसके लिए यह कदम उठाया। इसके लिए स्कूल प्रशासन ने पहले शिक्षकों से बात की।
इसके बाद स्कूल प्रबंधन समिति के समक्ष यह बात रखी। सभी की सहमति के बाद अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ।
-बाक्स
1. प्रधानाचार्य डाॅ. आशिमा राघव ने बताया कि बोर्ड की 10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिए अगस्त महीने से ही अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं ताकि कठिन विषयों में कोई परेशानी न आए।
2. शिक्षिका योजना मेहता ने कहा कि छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रधानाचार्य ने उचित निर्णय लिया है। मुझे खुशी है कि इस कार्य में मैं भी अपना योगदान दे रही हूं।
विज्ञापन

3. 10वीं की छात्रा साक्षी ने कहा कि अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन से गणित विषय को अच्छे ढंग से समझ पा रही हूं।
4. 10वीं की सुदीप्ति ने कहा कि सुबह के समय पढ़ाई ज्यादा अच्छी हो रही है। शिक्षक बहुत अच्छे ढंग से कठिन चीजों को सरल तरीके से समझा रहे हैं। संवाद

कन्या स्कूल नाहन में अतिरिक्त कक्षा के संचालन के दौरान पढ़ाई करतीं छात्राएं। संवाद

कन्या स्कूल नाहन में अतिरिक्त कक्षा के संचालन के दौरान पढ़ाई करतीं छात्राएं। संवाद

कन्या स्कूल नाहन में अतिरिक्त कक्षा के संचालन के दौरान पढ़ाई करतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें