फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पटेल के जीवन और योगदान को 70 छायाचित्रों में किया प्रदर्शित

विज्ञापन
पझौता कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल पर लगी प्रदर्शनी देखते शिक्षक-विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़/नाहन(सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पझौता में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें करीब 70 छायाचित्रों के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में उनके जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका, रियासतों के एकीकरण और अखंड भारत के निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को प्रमुखता से दर्शाया गया।

स्वयंसेवी कविता चौहान ने शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों को छायाचित्रों के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रदर्शनी के आयोजन में एनएसएस स्वयंसेवी नेहा ठाकुर, राहुल गौरव और ध्रुव अत्री ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में इतिहास और समाज को समझने की दृष्टि विकसित होती है। कार्यक्रम के तहत भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (1885-1947) पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें आंचल और रीना की टीम ने प्रथम, कविता और अंजली ने द्वितीय तथा राहुल और अंशुल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें