राजगढ़ कॉलेज में बैठक के बाद पूर्व छात्र संगठन की कार्यकारिणी के सदस्य। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
राजगढ़ कॉलेज में पूर्व छात्र संगठन की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के पूर्व छात्र संगठन की कार्यकारिणी की बैठक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने तथा महाविद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन के अध्यक्ष चंद्र मोहन, पूर्व सचिव प्रो. रमेश चौहान, संयुक्त सचिव लकी राणा, पवन चौहान, देव शर्मा, अमित कुमार तथा प्रेम सागर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से डॉ. शशि किरण को पूर्व छात्र संगठन का नया सचिव मनोनीत किया। प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने कहा कि डॉ. शशि किरण के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा तथा महाविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।