रात को कंपनी से स्कूटी पर घर लौटते समय कोलर के समीप हादसा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर कोलर के समीप एक ट्राले ने स्कूटी सवार सेवानिवृत्त जवान ऋषिपाल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। माजरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार ऋषिपाल (48) निवासी गांव जोगीबन, शंभूवाला सेना की 7 जैक राइफल से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद टाटा मिनरल वाटर कंपनी में बतौर सिक्योरिटी अफसर सेवारत थे। बुधवार देर रात को कंपनी से कार्य के बाद घर लौट रहे थे। एनएच पर कोलर के समीप एक ट्राले ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में ऋषिपाल के सिर पर गंभीर चोटे आईं। घायल स्कूटी चालक को उपचार के लिए मेेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। अस्पताल मेें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस थाना माजरा टीम जांच कर रही है।