फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य घोटाले पर सिरमौर में कांग्रेस का हल्लाबोल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/ राजगढ़/ पांवटा/ शिलाई/ सराहां/ (सिरमौर)। स्वास्थ्य विभाग के कथित घोटाले को लेकर सिरमौर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। बुधवार को जिलाभर में कांग्रेस ने आक्रोश जताते हुए एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजे। जिसमें कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाले की आशंका जताते हुए सीटिंग जज से जांच करवाने की मांग उठाई गई। वहीं, जिला मुख्यालय नाहन में युवा कांग्रेस ने विरोध स्वरूप थालियां बजाई।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदेश युकां अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अगुवाई युवा कांग्रेस ने थालियां बजाकर स्वास्थ्य विभाग में हुई खरीदों की सीटिंग जज से जांच की मांग की है। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान संदीप शर्मा, शिवी चौहान, विनोद कंठ आदि युवा नेता मौजूद रहे। राजगढ़ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से भेजा। कांग्रेस ने मांग की कि इस घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में की जाए। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब ने भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले भारत-चीन के बॉर्डर पर शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रख कर चीन-भारत सीमा पर शहीद वीर सैनिकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा पूर्व विधायक किरनेश जंग ने कहा कि सीएम अपनी नैतिक जिम्मेदारी से नहीं बच सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के पास है, उनकों पद से इस्तीफा देना चाहिए। पांवटा साहिब में ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव संदीप बत्रा की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। शिलाई में ब्लॉक अध्यक्ष सीता राम शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सीएम से इस्तीफे की मांग की। सराहां कांग्रेस ने भी राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें