फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विजय कुमार को मिला पर्यावरण आइकॉन राष्ट्रीय अवॉर्ड

विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण आइकॉन राष्ट्रीय ग्रहण करते संगड़ाह के विजय कुमार आजाद।
विज्ञापन
संगड़ाह/नाहन(सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के सियूं गांव के पर्यावरण प्रेमी विजय कुमार आजाद को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण आइकॉन राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन फरीदाबाद (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, नई दिल्ली) की ओर से करवाए गए राष्ट्रीय सम्मान समारोह में फाउंडेशन के अध्यक्ष सीपी यादव ने प्रदान किया। विजय कुमार आजाद लंबे समय से प्राकृतिक संतुलन और हरियाली बनाए रखने के लिए निस्वार्थ भाव से कार्यरत हैं। वह जंगली कैंथ के पौधों में सेब, नाशपाती और आड़ू की ग्राफ्टिंग कर खेती में नवाचार लाने के साथ-साथ भूस्खलन रोकने के लिए शमालू और ऐड के कलमों की निशुल्क रोपाई भी करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें