फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा 12 सूत्री मांग पत्र

विज्ञापन
नाहन में मुख्यमंत्री को मांगपत्र देते स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी संगठन के पदाधिकारी। संवा
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन। राज्य स्तरीय युवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ (स्वास्थ्य विभाग) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नाहन में शिष्टाचार भेंट की। महासचिव राजीव रमौल की अगुवाई में मिले इस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष कर्मचारियों की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया और एक 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

महासचिव राजीव रमौल ने बताया कि संघ ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की पुरजोर वकालत की है। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत प्लास्टर असिस्टेंट, ड्रेसर और ओटीए के पदों पर समयबद्ध व चरणबद्ध तरीके से पदोन्नति सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के दौरान कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए। इनमें कर्मचारियों के लिए रात्रि सेवा (नाइट ड्यूटी) बंद करने और सरकारी आवास की उचित व्यवस्था करने जैसे विषय शामिल रहे। संघ का कहना है कि पदोन्नति प्रक्रिया के सुस्त होने से कर्मचारियों में निराशा है, जिसे शीघ्र दुरुस्त किया जाना चाहिए।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें