फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बस में चढ़ते कर्मचारी फिसला, टायर के नीचे आई टांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मी गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर
विज्ञापन

ददाहू बस अड्डे पर हादसा,
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की ददाहू बस अड्डे पर चपेट में आने से विद्युत बोर्ड का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अंधेरी निवासी राम लाल (54) के रूप में हुई है। हादसे में उनकी एक टांग बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया।
लोगों के अनुसार सोमवार को नाहन से हरिपुरधार मार्ग पर चलने वाली निगम की बस ददाहू बस अड्डे पर पहुंची थी। इसी दौरान राम लाल अपने घर जाने के लिए बस में चढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि बस में यात्रियों की काफी भीड़ थी। इसी दौरान धक्का लगने से वह नीचे गिर गया और बस की चपेट में आ गया। उसकी एक टांग बस के पिछले टायर के नीचे आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राम लाल विद्युत बोर्ड में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। वह दिव्यांग है और उनकी एक बाजू पहले से नहीं है। बस में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से वे हादसे का शिकार हो गए। रेणुकाजी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि बस अड्डे पर हुए हादसे के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें