फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बेहड़ेवाला में हाथियों ने धान की फसल रौंदी

विज्ञापन
बेहड़े वाला में हा​थियों द्वारा नष्ट की गई धान की फसल। संवाद 
विज्ञापन
वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया, बातामंडी-घुतनपुर के बाद बेहड़ेवाला में हाथियों की दस्तक से किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के जंगल से सटे गांवों में जंगली हाथियों की आवाजाही से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। रविवार तड़के सैनवाला बीट के बेहड़ेवाला गांव में पहुंचे हाथियों ने चार किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया।
ग्रामीणों के अनुसार झुंड में चार हाथी थे, जिनमें दो छोटे और दो बड़े हाथी शामिल थे। हाथियों के खेतों में पहुंचने की सूचना ग्राम पंचायत प्रधान टोकियों के माध्यम से वन विभाग को दी गई। इसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और ओम चंद, वीर सिंह, गीता राम तथा सुभाष चंद के खेतों में हुई फसल क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन

टीम ने ग्रामीणों को हाथियों की आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी। पिछले कुछ समय से पांवटा साहिब के जंगल से सटे क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही बढ़ी है। 27 अगस्त को रंपत गांव में सुरेंद्र प्रधान की धान की फसल को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद बेहड़ेवाला और सैनवाला बीट में भी हाथी देखे गए।
एक सितंबर को बेहड़ेवाला में सुरजीत सिंह की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया गया। शुक्रवार को बातामंडी आरक्षित वन सी-5 के घुतनपुर क्षेत्र में नसीम अली की धान की फसल प्रभावित हुई थी। अब बेहड़ेवाला में चार किसानों की फसल को नुकसान पहुंचने से क्षेत्र के किसानों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार खेतों तक पहुंच से फसलों को नुकसान के साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

डीएफओ पांवटा साहिब वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि हाथियों के खेतों में पहुंचने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर फसल क्षति का जायजा लिया गया है। टीम अपनी रिपोर्ट कार्यालय को भेजेगी।

बेहड़े वाला में हाथियों द्वारा नष्ट की गई धान की फसल। संवाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें