फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक बिजली बिल आने से ग्रामीणों में पनपा रोष

Tue, 23 Feb 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 धारटीधार क्षेत्र की भरोग बनेड़ी पंचायत में बिजली बिलों के वितरण को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने स्पॉट बिलिंग मशीनों के माध्यम से दिए जा रहे बिलों में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने बिजली बोर्ड से बिलों को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण उपभोक्ता रामेश्वर शर्मा, सत्यानंद, धर्मानंद, बलराम, योगेंद्र नेगी व कुशल सिंह आदि ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिल पहले 300 से 500 रुपये तक आता था उन उपभोक्ताओं को बिजली बिल की मशीन के माध्यम से 3 से 5 हजार रुपये तक के बिजली बिल थमाए जा रहे हैं जिनका भुगतान करने में वह असमर्थ है।

उन्होंने कहा कि बिल काटने वाले कर्मचारियों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से इस बारे में जांच करने की मांग की है।
उधर धौलाकुआं स्थित विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से भारी बिलों को लेकर उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। जिन लोगों के बिल अधिक आए हैं उन्हें ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया साफ्टवेयर डालने के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हो सकती है जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें