कालाअंब (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल कालाअंब में रविवार को रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कालाअंब महेश चौधरी ने बताया कि 132/33/11केवी सब-स्टेशन कालाअंब (जोहड़ों), 132केवी गिरि-कालाअंब और 132केवी अंधेरी-कालाअंब लाइनों के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन किया जा रहा है।
इस दौरान कालाअंब, त्रिलोकपुर, रामपुर जट्टान, खेरी, जोहड़ों, भंडारी वाला, नागल-सुकेती, खारा-खारी, मोगीनंद, मैनथापल, ओगली, ढाकावाला, बांका बाड़ा, कौलांवाला भूड़, जंगला भूड़ और नेरो-कोटड़ी में सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा। संवाद