फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरि पावर हाउस में बिजली उत्पादन शुरू

Sat, 21 May 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,धौलाकुआं,पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
धौलाकुआं (सिरमौर)। 60 मेगावाट की विद्युत क्षमता वाली गिरि पावर हाउस परियोजना ने उत्पादन करना शुरू कर दिया है। यह परियोजना तकनीकी खराबी के कारण पिछले 2 माह से बंद पड़ी थी। बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों ने इस खराबी को निर्धारित समय से पूर्व दुरुस्त करने में सफलता हासिल की है। परियोजना को सही करने के लिए तकनीकी स्टाफ ने 4 जून तक का वक्त मांगा था लेकिन इससे पहले ही परियोजना उत्पादन के लिए चालू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि यह परियोजना 60 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है लेकिन गर्मियों में गिरि नदी में कम जलस्तर के कारण यह परियोजना 10 मेगावाट के करीब उत्पादन कर रही थी। 2 अप्रैल को इस परियोजना में आई तकनीकी खराब के कारण उत्पादन बंद करना पड़ा। यही नहीं इस परियोजना के पानी से एलबीसी व आरबीसी सिंचाई योजनाएं भी ठप हो गई थीं। एलबीसी व आरबीसी सिंचाई योजनाओं से दून वैली की 80 फीसदी फसलों की सिंचाई का कार्य होता था। करीब दो माह परियोजना ठप रहने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी नहीं मिल रहा था। ऐसे में बोर्ड को प्रतिदिन करोड़ों का चूना लग रहा था तो वहीं किसान भी सिंचाई समस्या झेल रहे थे।
विज्ञापन


    उधर, इस संबंध में गिरि पावर हाउस परियोजना के आरई रणधीर ठाकुर ने बताया कि परियोजना में पिछले काफी लंबे समय से खराबी चल रही थी। इसके लिए बोर्ड ने समय-समय पर एस्टीमेट बनाकर बजट की भी मांग की थी। मार्च माह में खराबी अधिक बढ़ गई। लिहाजा उत्पादन को भी बंद करना पड़ा। अब तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर दिया गया है। परियोजना में उत्पादन शुरू हो गया है। गिरि नदी का जलस्तर कम होने के कारण 8 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स के लिए......
एक टरबाइन चालू
60 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता वाली इस परियोजना में दो टरबाइनें कार्य करती हैं। दोनों टरबाइनों से 30-30 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। गर्मियों में जलस्तर में आई गिरावट के चलते परियोजना में एक टरबाइन बिजली उत्पादन कर रही है। परियोजना में खराबी के बाद खोदरी माजरी व सोलन से बिजली की आपूर्ति का कार्य किया जा रहा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें