फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनहाट इलाके के तीन दर्जन गांवों में 24 घंटों से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई/नौहराधार (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई की उपतहसील रोनहाट के अंतर्गत आने वाले तीन दर्जन से भी अधिक गांवों में पिछले 24 घंटों से बिजली गुल है। पिछले कल दोपहर बाद अचानक ही क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। लोग देर शाम तक बिजली के बल्ब को निहारते रहे लेकिन मंगलवार दोपहर बाद भी बिजली नहीं आई। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में वैसे तो बिजली की समस्या चली रहती है, बिजली की आंखमिचौनी से लोग यहां पहले से ही परेशान हैं लेकिन पिछले 24 घंटे से यहां पूरी तरह ब्लैक आउट है। लोगों के बिजली उपकरण पूरी तरह ठप हो गए हैं। पूरे क्षेत्र में रात भर अंधेरा पसरा रहा। उधर, बिजली विभाग के एसडीओ अंकुर रेहान ने बताया कि कल दिन के समय डबराह के पास बिजली की तार टूट गई थी लेकिन समय रहते पता नहीं चल पाया। लाइन को ठीक करने का कार्य जारी है।
इधर, क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों में सोमवार और मंगलवार को चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। गत सोमवार को भी दोपहर बाद एक बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्र में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। रोजाना कई घंटे बिजली गुल रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम के दौरान अकसर तीन से चार घंटे के लिए आपूर्ति फेल हो जाती है।
विज्ञापन

आलम यह है कि मौसम साफ रहने पर भी अधिकतर समय विद्युत आपूर्ति चरमराई रहती है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से बैंक के कामकाज भी रोजाना बाधित हो रहे हैं। बैंकों में न तो समय पर लेनदेन हो पाता है और न ही बैंक का स्टाफ अन्य कार्य समय पर कर पा रहा है। बताया जा रहा है कि नौहराधार से लेकर चाढ़ना तक और राजगढ़ तक 33 केवी लाइन फीडर काफी लंबा है। स्पैन लंबा होने के चलते यह परेशानियां आ रही हैं। उपमंडल चाढ़ना एसडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि राजगढ़ में 33 केवी डाउन होने से समस्या आई है जिसके चलते बार-बार विद्युत आपूर्ति ठप हो रही है।
विज्ञापन

...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें