फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पहले पेंशनरों को 2016 से लंबित बकाया राशि मिले: एससी गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली से पहले पेंशनरों को मिले 2016 से लंबित बकाया राशि : गुप्ता
विज्ञापन

12 फीसदी महंगाई भते की लंबित तीनों ही किश्त जारी की जाए
राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर संघ पांवटा इकाई की बैठक में हुआ मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर संघ पांवटा साहिब की मासिक बैठक प्रधान एससी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पेंशनरों की पेंशन निर्धारण करने पर चर्चा की गई।

बैठक में जीएस सैनी, एमएस खंबा, पूरन चंद, बहादुर सिंह चौहान ने संबोधित किया। बैठक में पेंशनरों का 1 जनवरी 2016 से लंबित पेंशनरों का बकाया प्रदान करने की मांग प्रदेश सरकार से की गई। कहाकि दीपावली पर्व से पहले ही बकाया राशि व महंगाई भत्ते की 12 फीसदी की तीनों हीं किश्तों को प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बैठक में चर्चा करते हुए कहा कि जो पेंशनर वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए हैं उनकी पेंशन का निर्धारण प्रदेश सरकार के अनुसार किया जाए क्योंकि इस विषय में हिमाचल राज्य बिजली बोर्ड ने अलग ही रुख अख्तियार किया है। इस कारण पेंशनरों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

जबकि, बिजली बोर्ड को हिमाचल सरकार के आदेशों को पूर्णतया मानना चाहिए। बैठक में राज्य इकाई के सोलन निवासी महासचिव पीएल गुप्ता के पेसमेकर ऑपरेशन के बाद शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की गई।
बैठक में राम लुभाया, पीके सिंगल, चेत सिंह, ओंकार चंद, दीप राम, मनोहर लाल, रामपाल, सुरेंद्र सिंह, त्रिलोक ठाकुर और जीत सिंह मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें