फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बिलों की राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए

Sat, 09 Jul 2016 11:16 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने डीए व मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र करने की मांग उठाई है। संघ का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अलग से बजट होने के बावजूद भी उन्हें समय पर मेडिकल बिलों की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिस कारण उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खुद के समक्ष पेश आ रही समस्याओं को लेकर राज्य विद्युत पेंशनर्स संघ की सिरमौर इकाई की एक बैठक नाहन में आयोजित हुई।
विज्ञापन


 बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष याकूब बेग ने की। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपनी समस्याओं को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। संघ अध्यक्ष याकूब बेग ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर माह मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है जबकि बोर्ड की ओर से 60000 रुपये की ड्राइंग लिमिट केवल पेंशनरों के लिए ही दी जाती है।
उन्होंने कहा कि निगम को चाहिए कि हर माह मेडिकल बिलों का भुगतान करे। बैठक में उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मियों ने इस बात पर गहरा रोष प्रकट किया कि जिन पेंशनरों को भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से पेंशन प्राप्त हो रही है। उनको जुलाई 2015 से डीए की बढ़ोतरी हुई राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे पेंशनरों को अकारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने मांग की कि पेंशनरों की इस समस्या को शीघ्र सुलझाया जाए।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित बुंदुखान, शमशेर सिंह ठाकुर, गोबिंद सिंह, विशांक मनी, गोपाल सिंह, रामकिशन, गौरी दत्त शर्मा, सतीश कुमार, एबी लाल, मुकेश मल्होत्रा, ज्ञान चंद शर्मा, भगवान दास, वीरेंद्र सिंह, मुकेश मल्होत्रा, अशोक विक्रम, मोहम्मद अली, आशिक अली, गुरचरण सिंह आदि ने स्व. धनवीर सिंह की धर्म पत्नी को फैमिली पेंशन नहीं मिलने पर गहरा रोष प्रकट किया गया।
इस मौके पर सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर मांग की कि धनवीर की धर्मपत्नी जिन्हें 2008 से फैमिली पेंशन नहीं मिली को शीघ्र फैमिली पेंशन प्रदान की जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें