फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बिजली के लंबे कट लगने से परेशान रहे अमरकोट और बेहड़ेवाला के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को शाम से लेकर सुबह तक अधिकतर बिजली आपूर्ति बाधित रही
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधिकारी बोले बिजली की लाइन में फाल्ट आने से दिक्कतें आईं।

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अमरकोट पंचायत के सैकड़ों परिवार बिजली की आंख-मिचौली से खासे परेशान हैं। इन दिनों उमस का मौसम है। थोड़ी देर भी लाइट चले जाने से लोग पसीना-पसीना हो जाते हैं। ऐसे में शनिवार को देर शाम से सुबह तक बेहड़ेवाला और अमरकोट गांव के लोग बिजली गुल रहने से दिक्कतें आईं। कुछ लोग देर रात तक उमस में बिजली बंद रहने से छत पर टहल कर बिजली आने का इंतजार करते रहे।

अमरकोट पंचायत के वरिष्ठ नागरिक अश्वनी वर्मा, कार्तिक तोमर, अय्यूब खान, फतेह सिंह चौहान व दिलशाद ने बताया कि बेहड़ेवाला और अमरकोट गांव में शाम करीब सात बजे लाइट के लंबे कट लगने शुरू हो गए। एक-दो बार बीच में लाइट कुछ देर के लिए आई। उसके बाद रात भर बिजली की आपूर्ति बंद ही रही। ग्रामीण बिजली आपूर्ति बाधित होने पर काफी परेशान रहे। रात भर लाइट गुल रहने से उमस में मकानों की छत पर देर रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान बिजली बोर्ड के स्थानीय कर्मचारियों से संपर्क किया गया। बिजली लाइन में फाल्ट आने की बात पता चली। बिजली गुल रहने से छोटे बच्चे, बुजुर्ग व बीमार लोग सबसे अधिक परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता बिजली बोर्ड भुंगरनी-बेहड़ेवाला मुकेश कुमार ने कहा कि बिजली लाइन में फाल्ट आ गया था। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने शनिवार को देर रात तक भी कार्य किया। लाइन में आए फाल्ट का पता चलने पर सुबह ठीक करवा दिया गया। रविवार को सुबह ही प्रभावित क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को सुचारु करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें