फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब में बिजली बोर्ड ने एक महीने में वसूले रिकॉर्ड 13 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक इकाइयों से सात करोड़ और सरकारी योजनाओं व व्यापारिक प्रतिष्ठानों से वसूले 6 करोड़
विज्ञापन

बोर्ड ने लंबे समय से राशि जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं पर कसना शुरू किया शिकंजा

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बिजली बिलों के लंबित भुगतान को लेकर विद्युत बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए अप्रैल में रिकॉर्ड वसूली की है। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले ही माह में बोर्ड ने करीब 13 करोड़ रुपये की वसूली कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। बोर्ड की इस कार्रवाई के बाद लंबे समय से बिजली बिल की बकाया राशि नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं में भी हलचल देखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने इस वसूली में लगभग 7 करोड़ रुपये का भुगतान औद्योगिक इकाइयों से प्राप्त किया है, जबकि करीब 6 करोड़ रुपये की राशि सरकारी योजनाओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों से वसूल की है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबित चल रहे थे, जिसके चलते विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाअंब विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अंतिम चेतावनी दी थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपने लंबित बिलों का भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी जिन उपभोक्ताओं के बिल लंबित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें