फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव अब 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ सदस्यों से पूरा होगा कोरम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। विकास खंड ददाहू में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव अब 18 जून को होगा। इसके लिए बीडीसी के सभी 15 नवनिर्वाचित सदस्यों को सूचना जारी कर दी है। इससे पहले 11 जून को आयोजित पहली बैठक में एक भी सदस्य के उपस्थित न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी।
18 जून को होने वाली बैठक में कोरम पूरा करने के लिए कम से कम आठ सदस्यों की मौजूदगी आवश्यक रहेगी। कांग्रेस पहले ही ददाहू बीडीसी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का दावा कर चुकी है। कांग्रेस समर्थित नौ सदस्यों के साथ उसके पास बहुमत होने का दावा किया जा रहा है। वहीं भाजपा समर्थित छह सदस्य चुनाव जीतकर आए हैं। हालांकि पहली बैठक में दोनों ही खेमों का कोई सदस्य मौजूद नहीं रहा, जिसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी के एआरओ एवं तहसील ददाहू जय सिंह ठाकुर ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर 18 जून को दूसरी बैठक होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में कोरम पूरा करने के लिए आठ सदस्यों की उपस्थिति जरूरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें