फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में पहले दिन चार उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर नामांकन वापस लेने का वीरवार को पहला दिन था। ददाहू में चार उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। इनमें बीडीसी के दो व प्रधान पद के लिए भी दो उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया। बीडीसी के वार्ड नंबर एक कमलाड से धनी राम व वार्ड पांच ददाहू से श्यामा देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। प्रधान पद के उम्मीदवार संगीत वालिया व उषा देवी ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। बीडीसी के 15 वार्डों के लिए 46 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि प्रधान पद के लिए भी सात उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं। बीडीसी के एआरओ व तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें