फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू कॉलेज में रैली और भाषण प्रतियोगिता से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

विज्ञापन
मेरा युवा भारत की ओर से ददाहू कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान छात्र व नवयुवक मंडल
विज्ञापन
-मेरा युवा भारत नाहन ने सरदार पटेल की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। मेरा युवा भारत, नाहन की ओर से आदर्श नवयुवक मंडल तिरमली दयार कल्हाड़ी के सहयोग से राजकीय महाविद्यालय ददाहू में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने मुख्यातिथि, जबकि एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा और जगपाल सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान एकेएम पब्लिक स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में 14 विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विचार रखे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों से आपसी भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। मेरा युवा भारत नाहन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार ने भी राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा, राजकीय महाविद्यालय ददाहू के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, डॉ. रमेश शर्मा और प्राध्यापिका सुरम्या सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

मेरा युवा भारत की ओर से ददाहू कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान छात्र व नवयुवक मंडल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें