फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दुगाना गांव में होगा एक शाम भगवान परशुराम के नाम कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
31 अक्तूबर की रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल कफोटा के तहत आने वाले दुगाना गांव में ग्यास पर्व के मौके पर एक शाम भगवान परशुराम के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा। यह कार्यक्रम 31 अक्तूबर की रात को युवा मंडल, परशुराम सेवा समिति दुगाना और समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है।

इसमें लोक गायक दीप खदराई, राजेश त्यागी, कमलेश शर्मा, कमलेश चौहान, ज्ञान रॉय, रितिक चौहान सहित एसआर म्यूजिकल ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा रतिराम लामा के फेमस पहाड़ी चुटकुले, डांस हिमाचल चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट प्रकाश, शिवम की नृत्य प्रस्तुति, नवयुवक मंडल दुगाना के पहाड़ी नाटक, रफी नाइट सोलन सीजन-10 की विजेता यूतिका दीपकुल ठाकुर की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम में कफोटा स्कूल की छात्राओं का नृत्य भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व पंचायत प्रधान पमता रघुवीर कपूर मुख्यातिथि होंगे। पूर्व उप प्रधान शावगा मायाराम शर्मा और भाजपा मंडल नेड़ाआर (कफोटा) के अध्यक्ष साधूराम चौहान विशेष अतिथि होंगे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें