फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की समस्याएं हल नहीं हुईं तो करेंगे आंदोलन : एबीवीपी

Mon, 08 Feb 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पीजी कॉलेज नाहन की एबीवीपी इकाई ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर इकाई के जिला संयोजक विनय ठाकुर की अध्यक्षता में कॉलेज प्राचार्या दीक्षा मल्होत्रा के माध्यम से विवि के कुलपति को एक मांग पत्र सौंपा। इकाई ने मांग करते हुए कहा कि प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ठोस कार्य योजना तथा निश्चित अवधि नहीं होने के कारण छात्रों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही। इकाई ने मांग करते हुए कहा कि फीस वृद्धि पर भी छात्रों को लेकर कोई राय तैयार नहीं की गई। असंतुलित प्रक्रिया से सैकड़ों छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


एबीवीपी इकाई ने विवि से मांग करते हुए कहा कि रूसा प्रणाली को लेकर अभी तक भ्रांतियां सही नहीं की गई हैं। इस प्रक्रिया में जारी कई खामियों के चलते छात्र परेशान हैं। यही नहीं कॉलेजों में छात्रों के लिए सीट नियमित नहीं होने के कारण भी छात्रों को दूसरे कॉलेजों में जाना पड़ रहा है।


एबीवीपी ने मांग की है कि रूसा प्रणाली को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। एबीवीपी ने आंदोलन करने की धमकी देते हुए कहा कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में अमित ठाकुर, सचिव देशराज ठाकुर, विवेक चौहान, अंशुल ठाकुर, विनोद शर्मा, राजीव, मनीषा, प्रियंका, भारती, शिवानी, तनुज, दीपक, आफरीन, पंकज शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें