फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की आवाजाही के लिए खुले 8 मार्ग : सीपीएस

Mon, 09 Jan 2017 10:51 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
मंडुवाडीह थाना और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते जूझना पड़ता है जाम से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। बारिश और बर्फबारी के कारण बंद हुए जिला सिरमौर के 8 मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। शेष चार सड़कों को मंगलवार तक यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। सोमवार को उपायुक्त सिरमौर के साथ हुई बैठक में सीपीएस विनय कुमार ने कहा कि बर्फबारी के कारण बंद हुई सड़कों से लोक निर्माण विभाग को 64 लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा है।

उन्होंने बताया कि सोलन-मीनस सड़क को सोमवार को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क को वाया शिवपुर खोला गया है। जबकि हरिपुरधार से माता भंगायणी मंदिर तक हलके वाहनों के लिए बहाल किया गया है। शिलाई उपमंडल क्षेत्र की द्राबिल-नैनीधार सड़क को युद्ध स्तर पर खोला जा रहा है और मंगलवार तक इस सड़क को भी खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

 नौहराधार से बोगधार के लिए सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोला गया है। संगड़ाह से हरिपुरधार सड़क खोलने का कार्य युद्घ स्तर पर किया जा रहा है। इस मार्ग को भी मंगलवार तक खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स--
पेयजल योजनाओं को 54 लाख का नुकसान
भारी बर्फबारी और वर्षा के कारण जिला में पेयजल योजनाओं को 54 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत का कार्य युद्घस्तर पर किया जाए। सीपीएस ने कहा कि बर्फबारी व बारिश से 500 विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे। इनमें से अधिकांश की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब केबल 163 ट्रांसफार्मर खराब रह गए है। इनकी मरम्मत का कार्य युद्घ स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को सामान्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें