फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बारिश से जिलेभर में आठ सड़कें बंद, 87.50 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
-पांवटा साहिब में करंट लगने से एक भैंस की मौत, 53 हजार रुपये की क्षति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/नैनाटिक्कर/रोनहाट (सिरमौर)। सिरमौर जिले के कुछ क्षेत्रों में रविवार रात और सोमवार सुबह बारिश हुई। इसके चलते आठ सड़कें बंद हैं। इनमें संगड़ाह लोक निर्माण मंडल की तीन, नाहन मंडल की एक, राजगढ़ मंडल की दो और पांवटा साहिब मंडल की दो सड़कें शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग को 87.50 लाख रुपये के नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, पांवटा साहिब तहसील के पुरुवाला में जोधो टेपल गांव में करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। इससे निजी संपत्ति को करीब 53 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। वहीं, कमरऊ तहसील के शिल्ला क्षेत्र के ललुग गांव में भारी बारिश के कारण एक गोशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे करीब 20 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। जिले में पिछले 24 घंटे में नाहन में तीन मिलीमीटर, पांवटा साहिब में 43.8 मिलीमीटर और राजगढ़ में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें