संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के तहत मिश्रवाला में ईद के अवसर पर नई ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने पूरे देश में शांति, अमन और भाईचारे की कामना की। इसके साथ ही देश में आपसी सौहार्द, प्रेम और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
ऐसे धार्मिक और सामाजिक अवसर समाज को जोड़ने का काम करते हैं और लोगों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं। इस मौके पर आपसी सद्भाव बनाए रखने और समाज में शांति का वातावरण बनाए रखने की अपील की। वक्फ बोर्ड हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन नासिर अली रावत ने कहा कि ईद-उल-फितर मुस्लिम भाईचारे के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह त्योहार प्रेम और भाईचारे का भी प्रतीक है।
ईद का दिन आपसी प्रेम और समानता का पाठ पढ़ाता है। ईद-उल-फितर, जिसे ईद या मीठी ईद कहा जाता है, इस्लामी कैलेंडर में सबसे जरूरी त्योहारों में से एक है।
संवाद