सिरमौर जिला के हिमालयन संस्थान कालाअंब में क्वालिटी कंट्रोल लैब का उद्घाटन करते उपायुक्त सिरमौ
- फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन कॉलेज में अत्याधुनिक क्वालिटी कंट्रोल लैब और एनिमल हाउस का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया जिसमें उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उपायुक्त ने 30 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई अत्याधुनिक तकनीक से लबरेज एडवांस क्वालिटी कंट्रोल लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह लैब छात्रों का भविष्य फार्मा उद्योग में संवारने में उपयोगी साबित होगी। अब फार्मा उद्योगों में नौकरी तलाशने से पहले ही छात्र दवाइयों की गुणवत्ता जांचने के बारे में शिक्षा के दौरान ही प्रशिक्षण ग्रहण कर सकेंगे।
छात्रों को नौकरी के दौरान प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता नहीं होगी। यह एक बड़ी सुविधा है। संस्थान के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने कहा कि यह प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि है। फार्मेसी के छात्र शिक्षा के दौरान ही एडवांस क्वालिटी कंट्रोल लैब का लाभ उठा सकेंगे। शिक्षा के दौरान ही छात्र लैब की बारीकियों का प्रशिक्षण कर सकेंगे। फार्मा उद्योग में नौकरी करने से पहले ही उन्हें तकनीकी रूप से प्रशिक्षण में महारत हासिल हो चुकी होगी।
इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने एनिमल हाउस का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर संस्थान की शिक्षक डॉ. शिवाली सिंगला, रीना ठाकुर, अदिति शर्मा, शिखा ठाकुर, शोभना, स्वाती कौशल, टीना, राहुल अवस्थी, अमन कौशल, हितेश ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, विनोद और पवन मौजूद रहे।
-------------------