फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज ददाहू में कॉमर्स के प्राध्यापक का पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। डिग्री कॉलेज ददाहू में कॉमर्स विषय की कक्षाएं शुरू न होने से अभिभावक मुखर हो गए हैं। कॉलेज में सिर्फ आर्ट्स विषय की कक्षाएं ही संचालित की जा रही हैं। जबकि कॉमर्स विषय के प्राध्यापक का पद रिक्त पड़ा हुआ है। इस कारण कॉमर्स विषय के छात्र-छात्राओं को अपना दाखिला लेने के लिए दूसरे कॉलेजों की शरण लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ददाहू स्कूल से कॉमर्स विषय की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को नाहन और पांवटा में दाखिला लेने पर विवश होना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि यहां कॉलेज में छात्रों की संख्या तीन सौ पार हो चुकी है। बावजूद इसके यहां कॉमर्स विषय को लागू नहीं किया जा रहा है।
बता दें कि ददाहू तहसील से जुड़ी दो दर्जन पंचायतों के बच्चे ददाहू कॉलेज में ही शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं लेकिन यहां कॉमर्स और विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लिए कोई व्यवस्था न होने के कारण उनको दाखिला लेने के लिए दूसरे कॉलेजों में जाना पड़ रहा है जिससे उनको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई छात्र तो आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई ही छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावक कमलेंद्र सिंह, राम स्वरूप, उदय राम, रिखी राम, श्रवण कुमार, पूजा देवी और शकुंतला चौहान ने बताया कि जबसे डिग्री कॉलेज ददाहू की स्थापना की गई है तभी से ही यहां कॉमर्स विषय के प्राध्यापक का पद रिक्त पड़ा हुआ है जिस कारण यहां इस विषय की पढ़ाई नहीं हो रही है। बच्चों को विवश होकर दूसरे कॉलेजों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत के माध्यम से शिक्षा मंत्री को कॉमर्स अध्यापक का पद भरकर अगले सत्र से कॉमर्स कक्षाएं शुरू करने की मांग की है।
ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग ने कहा कि इस विषय में पंचायत की ओर से एक पत्र शिक्षा मंत्री को भेजा गया है जिसमें आगामी सत्र से ददाहू कॉलेज में कॉमर्स की कक्षाएं संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें